होमHimachalUnaरामपुर बेली पुल पर छह महीने के लिए आवाजाही बंद, 28 अक्तूबर...

रामपुर बेली पुल पर छह महीने के लिए आवाजाही बंद, 28 अक्तूबर से इस रास्ते डायवर्ट होगा ट्रैफिक

आदेश के अनुसार, यह अनुमति मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत प्रदान की गई है।

ऊना : ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल 2027 तक छह महीने के लिए बंद रहेगा।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के अनुरोध पर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

पुल बंद रहने के दौरान वाहनों की आवाजाही ऊना रामपुर चौक से चंदरलोक कॉलोनी होते हुए कुठार कलां की ओर डायवर्ट रहेगी।

आदेश के अनुसार, यह अनुमति मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत प्रदान की गई है।

जिला दंडाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग पर पहले से संकेतक बोर्ड लगाने तथा मीडिया के विविध मंचों के जरिए आम जनता को पुल बंद रहने और यातायात डायवर्जन की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  नाबालिग से जुड़े मामले में SC-ST एक्ट लगाने की मांग, आयोग अध्यक्ष ने SP ऊना को दिए कार्रवाई के निर्देश

Latest Articles

Explore More