होमHimachalकरवा चौथ पर बादलों ने रोका चांद का दीदार, आसमान पर सबकी...

करवा चौथ पर बादलों ने रोका चांद का दीदार, आसमान पर सबकी निगाहें, नहीं हो रहा इंतजार खत्म

चंद्रोदय का अनुमानित समय रात करीब 8:11 से 8:13 बजे बताया गया था, लेकिन बादलों के कारण अभी तक चंद्रमा दिखाई नहीं दिया है।

नाहन : करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना के साथ दिनभर निर्जल व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं का इंतजार देर रात तक भी खत्म नहीं हुआ।

जिला सिरमौर के नाहन समेत जमटा, शंभूवाला और सैनवाला सहित कई क्षेत्रों में बादलों की ओट के कारण रात 10 बजे तक चांद के दीदार नहीं हो पाए। जिले के अधिकांश स्थानों पर अब तक चांद के दर्शन का इंतजार हो रहा है।

चंद्रमा की एक झलक पाने के लिए महिलाएं बार-बार आसमान की ओर निहारती रहीं, लेकिन बादलों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पूजा की थाली और छलनी तैयार, पर चांद का इंतजार
करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन करने, अर्घ्य देने और पूजा के बाद व्रत खोलने की परंपरा है। इसी के चलते महिलाओं ने शाम से ही चांद निकलने का इंतजार शुरू कर दिया था।

ये भी पढ़ें:  स्कूल में मासूम बच्चियों से करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई महिलाएं घरों की छतों पर पहुंचीं, जबकि परिवार के सदस्य भी आसमान में चंद्रमा तलाशते रहे। पूजा की थाली और छलनी तैयार होने के बावजूद चांद नजर नहीं आने से व्रत खोलने की प्रतीक्षा लंबी होती गई।

समय बीता, फिर भी नहीं दिखा चांद
नाहन में चंद्रोदय का अनुमानित समय रात करीब 8:11 से 8:13 बजे बताया गया था, लेकिन बादलों के कारण अभी तक चंद्रमा दिखाई नहीं दिया है।

रात 10 बजे तक भी चांद के दर्शन नहीं हुए। सिरमौर के अधिकांश हिस्सों में बादलों के छाए रहने से महिलाओं को चंद्रमा की एक झलक पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  नहीं रहे पूर्व पार्षद एवं शिक्षाविद दलीप सिंह वर्मा, लंबी बीमारी के बाद निधन, नाहन शहर में शोक की लहर

दरअसल, वीरवार सुबह से ही मौसम खराब है। इस वजह से आसमान में बादल छाए हैं। लिहाजा, चांद के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं।

दिनभर भूखी-प्यासी रहकर व्रत रखने वाली महिलाओं की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं। उम्मीद थी कि बादल छंटेंगे और चांद नजर आएगा, लेकिन देर रात तक मौसम की बेरुखी ने करवा चौथ की रात को इंतजार भरा बना दिया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More