नादौन : विद्युत उपमंडल धनेटा के तहत आने वाली आठ पंचायतों में मंगलवार, 3 नवंबर को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इस दौरान संबंधित पंचायतों के सभी गांवों के साथ पेयजल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता किशोरी लाल ने बताया कि बिजली बंद रहने से ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर, धनेटा, हथोल, बदारन, झलाण, बसारल, कमलाह और किटपल के सभी गांव प्रभावित होंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि यदि 3 नवंबर को मौसम खराब रहता है तो मरम्मत कार्य अगले दिन भी किया जा सकता है।

