होमHimachalइंतजार खत्म... श्री रेणुकाजी में रॉयल बंगाली टाइगर के दीदार के लिए...

इंतजार खत्म… श्री रेणुकाजी में रॉयल बंगाली टाइगर के दीदार के लिए हो जाइए तैयार, चुकाना पड़ेगा इतना शुल्क

करीब 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 20 सितंबर को रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा श्री रेणुकाजी पहुंचा था।

नाहन : करीब डेढ़ महीने के इंतजार के बाद श्री रेणुकाजी मिनी चिड़ियाघर में पर्यटक रॉयल बंगाल टाइगर के जोड़े बाजीराव और मस्तानी के दीदार कर सकेंगे।

महाराष्ट्र के गोरेवाडा, नागपुर स्थित वन्य प्राणी जू से 20 सितंबर को श्री रेणुकाजी लाए गए इस जोड़े के एन्क्लोजर का शुभारंभ मंगलवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

वन्य प्राणी विभाग शिमला के डीएफओ डॉ. शाहनवाज अहमद भट ने बताया कि श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार मंगलवार को रॉयल बंगाल टाइगर जोड़े के एन्क्लोजर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह कुब्जा पेवेलियन में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि करीब 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 20 सितंबर को रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा श्री रेणुकाजी पहुंचा था। महाराष्ट्र के गोरेवाडा नागपुर वन्य प्राणी जू से दोनों बाघों को पूरे एस्कॉर्ट के साथ करीब 1900 किलोमीटर का सफर तय कर 41 घंटे में सुरक्षित यहां लाया गया था। विभाग ने नर और मादा बाघ का नाम बाजीराव और मस्तानी रखा है।

ये भी पढ़ें:  HPNLU शिमला का दीक्षांत समारोह : पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के 451 छात्रों को उपाधियां

टाइगर के लिए तैयार किए गए आधुनिक एन्क्लोजर में इंडोर शेल्टर, खुला बाहरी क्षेत्र, फीडिंग क्यूबिकल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके साथ ही वन्यजीव उपचार केंद्र भी तैयार किया गया है। यहां वन्यजीवों के स्वास्थ्य की जांच, निगरानी और आपात स्थिति में उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी की पहचान प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और वन्यजीवों के कारण पहले से ही खास रही है। करीब दो दशक तक यहां की लाइन सफारी देशभर में प्रसिद्ध रही।

अब रॉयल बंगाल टाइगर के जोड़े की मौजूदगी से श्रीरेणुकाजी मिनी चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ने की उम्मीद है। बाजीराव और मस्तानी पर्यटकों के लिए नया आकर्षण होंगे।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी में कांग्रेस को झटका, लाना चेता में कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

पहले 2 अक्टूबर को रॉयल बंगाली टाइगर को एक-एक कर खुले बाहरी क्षेत्र में छोड़ा जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इस प्रक्रिया को पूरा करने में करीब एक माह का समय लग गया।

डीएफओ ने बताया कि पर्यटकों को टाइगर देखने के लिए शुल्क चुकाना होगा। वन्य प्राणी विभाग ने टिकट व्यवस्था के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं, जो 12 नवंबर को खोले जाएंगे। इसके बाद वयस्क पर्यटकों से प्रति व्यक्ति 40 रुपये और बच्चों से 20 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

डीएफओ ने बताया कि मंगलवार को एन्क्लोजर का शुभारंभ किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रॉयल बंगाल टाइगर श्री रेणुकाजी मिनी जू में पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के एक सरकारी स्कूल की 2 छात्राएं एक साथ लापता, तलाश में भेजी पुलिस टीम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More