होमHimachalShimlaचमियाना अस्पताल पहुंचे CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मरीजों से भी मिले; अधिकारियों...

चमियाना अस्पताल पहुंचे CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मरीजों से भी मिले; अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने संस्थान के विभिन्न विभागों का भी दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला के चमियाना स्थित अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने संस्थान के अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए तथा विकास कार्यों मेें उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने संस्थान के विभिन्न विभागों का भी दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों का कुशल क्षेम जाना तथा परिचारकों से बातचीत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, सचिव स्वास्थ्य आशीष सिंहमार, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अटल मेडिकल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के प्रधानाचार्य डॉ. बृज शर्मा तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में जल्द बनकर तैयार होगा प्रदेश का सबसे बड़ा अंतरराज्यीय बस अड्डा, 70% काम पूरा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More