होमHimachalBilaspurअसफलता से घबराएं नहीं, लक्ष्य के लिए लगातार करते रहें प्रयास; युवाओं...

असफलता से घबराएं नहीं, लक्ष्य के लिए लगातार करते रहें प्रयास; युवाओं से बोलीं DC किरण भड़ाना

किरण भड़ाना मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में माई युवा भारत के सौजन्य से आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2026 में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं।

बिलासपुर : उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, समर्पण और मानसिक दृढ़ता आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहें और असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें।

किरण भड़ाना मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में माई युवा भारत के सौजन्य से आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2026 में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसके लिए मानसिक रूप से मजबूत होना भी बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें:  चीनी की स्टॉक सीमा आधी, अब 1000 क्विंटल से ज्यादा भंडारण नहीं कर सकेंगे व्यापारी, जमाखोरी पर रहेगी नजर

व्यक्ति की वास्तविक क्षमता इस बात से निर्धारित होती है कि वह असफलताओं का सामना किस प्रकार करता है और उनसे उबरकर दोबारा मेहनत करने के लिए कितना तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है।

उपायुक्त ने उपस्थित युवाओं को अपने साथ संवाद करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा, करिअर और जीवन की चुनौतियों से जुड़े प्रश्नों के लिए कभी भी उनके कार्यालय आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिला प्रशासन के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

इससे पूर्व उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। माई युवा भारत के युवा कार्यक्रम समन्वयक आशीष गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में श्रेयसी पहले, रंजीता दूसरे तथा तृप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य पीएस कटवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More