- नौकरी और व्यवसाय में लाभ के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक खर्च, पारिवारिक मतभेद और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की जरूरत होगी।
मेष राशि
आज आप घर वालों के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होगा। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्दी | भाग्य प्रतिशत : 51% | उपाय : उगते हुए सूरज के सामने ओम का उच्चारण करें।
वृष राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें करने का सही समय है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : मेहरून | भाग्य प्रतिशत : 53% | उपाय : गाय की सेवा करें।
मिथुन राशि
लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी। क्षणिक गुस्सा विवाद की वजह बन सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : नारंगी | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : चांदी का दान करें।
कर्क राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 54% | उपाय : खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।
सिंह राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 64% | उपाय : आज आप तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।
कन्या राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 61% | उपाय : आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।
तुला राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चेरी | भाग्य प्रतिशत : 62% | उपाय : आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : राहु की उपासना करें।
धनु राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीम | भाग्य प्रतिशत : 48% | उपाय : नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : केसरी | भाग्य प्रतिशत : 79% | उपाय : तुलसी पूजा करें।
कुंभ राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 69% | उपाय : श्री गणपति जी की उपासना करें।
मीन राशि
व्यवसाय के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : गाजरी | भाग्य प्रतिशत : 70% | उपाय : लाल गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ रहेगा।
