हमीरपुर : गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर जिला हमीरपुर में सोमवार, 9 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में जनवरी महीने में ही आदेश जारी कर दिए गए थे।
जिलाधीश ने धनतेरस, दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज के पर्व की सभी जिलावासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

