होमHimachalMandiयुवाओं के लिए यहां रोजगार का बड़ा मौका, 320 पदों पर निकली...

युवाओं के लिए यहां रोजगार का बड़ा मौका, 320 पदों पर निकली भर्ती, 12 व 13 को साक्षात्कार, इतनी मिलेगी सैलरी

कंपनी द्वारा फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवारों को अवसर प्रदान किया जा रहा है।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश कर रहे युवाओं के लिए प्रोटैक सॉल्यूशंस प्रा. लिमिटेड, मोहाली, पंजाब द्वारा कुल 320 पदों पर भर्ती की जा रही है।

इसमें 300 पद हिंदी भाषी उम्मीदवारों तथा 20 पद अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हिंदी भाषी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 16,000 रुपए प्रतिमाह तथा अंग्रेजी भाषी उम्मीदवारों के लिए 16,000 रुपए से 18,000 रुपए प्रतिमाह (सीटीसी) वेतन निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती रैली 26 सितंबर से, अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ 20 पासपोर्ट फोटो समेत लाएं सभी दस्तावेज

चयनित उम्मीदवारों को मोहाली, पंजाब में कंपनी के कार्यालय में कार्य करना होगा। कार्य का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। कंपनी द्वारा फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवारों को अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इसके लिए आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व रोजगार पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

यह साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय, मंडी, में 12 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे से तथा उप- रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में 13 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी टाटा सूमो… 3 की मौत, 9 लोग घायल

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More