होमHimachalSirmaurयमुना पुल बैरियर पर बाइक सवार दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार,...

यमुना पुल बैरियर पर बाइक सवार दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, SIU नाहन की टीम ने दबिश देकर दबोचे

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को चिट्टे (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, SIU नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त और मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि महबूब निवासी कीरतपुर, पुरुवाला और मोहन लाल निवासी मलिकपुर खादिर, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर (हरियाणा) क्षेत्र में चिट्टा और स्मैक बेचने का अवैध कारोबार करते हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यमुना पुल बैरियर स्थित राम मंदिर गेट के पास दबिश दी। इस दौरान दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 3.05 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में वन विभाग का बड़ा शिकंजा, तीन शिकारियों से 4 मॉनिटर लिजर्ड बरामद; एक जिंदा, तीन मिलीं मृत

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More