होमRashifalAaj Ka Rashifal 7 Nov 2026: आज मन रहेगा प्रसन्न, धन लाभ...

Aaj Ka Rashifal 7 Nov 2026: आज मन रहेगा प्रसन्न, धन लाभ के साथ मिलेंगी खुशियां; जानें सभी राशियों का हाल

आर्थिक लाभ और कारोबार में तरक्की के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य, खर्च और लेन-देन के मामलों में सतर्कता जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा और नए कार्यों के योग बनेंगे।

  • आर्थिक लाभ और कारोबार में तरक्की के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य, खर्च और लेन-देन के मामलों में सतर्कता जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा और नए कार्यों के योग बनेंगे।

मेष राशि
आज धैर्य बनाए रखें। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएंगे। अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। बच्चे आज घर के कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : कुल देवता की पूजा करें।

वृष राशि
आज आप सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें बना सकते हैं, लेकिन उसके मुताबिक काम नहीं कर पाएंगे। शारीरिक बीमारी को लापरवाही में न लें। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज आप लोगों की बातों में आकर अपने धन का नुकसान कर सकते हैं। चापलूसों से आज दूर रहें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : कुत्ते को आज दूध पिलाएं।

मिथुन राशि
आज कार्य में कई अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। आज दूसरों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। काम का बोझ रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भगवा | भाग्य प्रतिशत : 48% | उपाय : श्रीराम स्तुति का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 7 Oct 2026: सितारे बदलेंगे फैसलों का रुख, धन से लेकर रिश्तों तक दिखेगा असर, जानें राशिफल

कर्क राशि
पेट संबंधी रोग आपको घेरे रह सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 56% | उपाय : तांबे के बर्तन में पानी भरकर उसका उपयोग करें।

सिंह राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है। अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरूर होगा। बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 76% | उपाय : फटे-पुराने कपड़े और रद्दी सामान को घर से बाहर निकालें।

कन्या राशि
आज धन से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आज आपका स्वभाव मजाकिया रह सकता है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप किसी काम के लिए घर से जल्दी निकल सकते हैं। व्यापार से अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। दोस्तों का पूर्ण सुख आपको प्राप्त होगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : मेजेंटा | भाग्य प्रतिशत : 69% | उपाय : तांबे की कोई चीज आज धारण करें।

तुला राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों और बिल आदि को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 47% | उपाय : श्री सूक्त का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 20 अप्रैल 2026: रोहिणी नक्षत्र में कैसा रहेगा आपका दिन, जानें गुड लक, आज का पंचांग

वृश्चिक राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में आज सावधान रहें। कोई नया कार्य करने की आज आप सोच सकते हैं। बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। शाम के समय आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : गरीब कन्याओं की मदद करें।

धनु राशि
आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण ही कई मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होंगे। यात्रा और शिक्षा के माध्यम से आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सौंदर्य के पीछे आज आप अपना समय खराब कर सकते हैं। आज जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 64% | उपाय : घर पर तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।

मकर राशि
आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। घर पर कोई आज मेहमान आ सकता है। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज किसी परिचित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : स्लेटी | भाग्य प्रतिशत : 55% | उपाय : शंकर जी की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : क्या कहती है ग्रहों की चाल, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए थकान भरा रह सकता है। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज लोग आपसे शारीरिक एवं आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में झगड़ा हो सकता है। आज आपके पैसे गुम हो सकते हैं। लोगों के बहकावे में आकर धन खर्च न करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 50% | उपाय : पीने के पानी का घड़ा गरीबों में दान करें।

मीन राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकती है। आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 62% | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More