होमHimachalBilaspurहिमाचल में शादी के चार दिन बाद दुल्हन ससुराल से हुई फरार,...

हिमाचल में शादी के चार दिन बाद दुल्हन ससुराल से हुई फरार, 16 लाख के गहने और नकदी भी साथ ले गई

घर से युवती और कीमती सामान गायब मिलने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

बिलासपुर : पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत एक गांव में शादी के महज चार दिन बाद नवविवाहिता पर ससुराल से लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है।

शिकायत के अनुसार नई नवेली दुल्हन घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 1.80 लाख रुपये नकद लेकर गायब हुई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवक की बहन ने बताया कि उसके भाई ने 31 अक्तूबर को हरियाणा के जगाधरी स्थित सिविल कोर्ट में यमुनानगर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से विवाह किया था। कोर्ट मैरिज के बाद नवविवाहिता उनके घर में रह रही थी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के दूरदराज गांवों से निकले इन 'हीरों' ने रचा इतिहास, पहाड़ जैसे बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़े और पास की UGC NET-JRF परीक्षा

आरोप है कि 4 नवंबर को मौका पाकर युवती घर में रखे करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 1.80 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई।

घर से युवती और कीमती सामान गायब मिलने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत सौंपी गई।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार युवती की तलाश की जा रही है और मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  घुमारवीं अस्पताल में लिफ्ट, आधुनिक बायो-केमिस्ट्री एनालाइजर मशीन और ओएसटी केंद्र का शुभारंभ
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More