होमHimachalHamirpurसीनियर लैब टेक्निशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, 477 ने किया था...

सीनियर लैब टेक्निशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, 477 ने किया था आवेदन, 418 ने थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

इस परीक्षा में 66 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में सीनियर लैब टैक्निशियन पोस्ट कोड-26012 की ट्रेनी आधार पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सीनियर लैब टैक्निशियन के 25 पदों के लिए कुल 477 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 418 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 66 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

14 अक्तूबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 25 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  भारतीय-अमेरिकी नौसेनाएं कोच्चि में करेंगी ईओडी अभ्यास, 10 से 14 अगस्त तक चलेगा संयुक्त प्रशिक्षण
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More