होमRashifalAaj Ka Rashifal 13 Nov 2026: नौकरी के योग, रिश्तों में बढ़ेगा...

Aaj Ka Rashifal 13 Nov 2026: नौकरी के योग, रिश्तों में बढ़ेगा तालमेल, कामकाज में किस्मत साथ; जानें राशिफल

नौकरी और कारोबार में लाभ के अवसर बन रहे हैं। फिजूलखर्ची, स्वास्थ्य और यात्रा के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

  • नौकरी और कारोबार में लाभ के अवसर बन रहे हैं। फिजूलखर्ची, स्वास्थ्य और यात्रा के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मेष राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। दोस्त और जीवनसाथी आराम तथा खुशी देंगे। आज के दिन किस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : भैरव जी की उपासना करें।

वृष राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : हाथ में सोना पहनें।

मिथुन राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान रह सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: नौकरी, कारोबार, धन और सेहत में किसका चमकेगा भाग्य? जानें अपना राशिफल

कर्क राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : फिरोजी | उपाय : कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप कई परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
आज प्रगति होना निश्चित है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : कुल देवता की पूजा करें।

तुला राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घर वालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्दी | उपाय : उगते हुए सूरज के सामने ॐ का उच्चारण करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 26 Sept 2026: आज भाग्य का पलड़ा किसका भारी? कमाई बढ़ेगी या खर्च बिगाड़ेगा बजट, जानें पूरा राशिफल

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

धनु राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचेगा। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरस्कार देंगे। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : स्फटिक की माला का दान करें।

मकर राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज बोलते समय ध्यान दें। अनजाने में ही सही, पर आप किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय :  श्री गणपति जी की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 7 Oct 2026: सितारे बदलेंगे फैसलों का रुख, धन से लेकर रिश्तों तक दिखेगा असर, जानें राशिफल

कुंभ राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, परंतु काम का बोझ सताता रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक तालमेल बनाने के लिए संयम से काम लें। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आपकी मुलाकात कई परिचित लोगों से हो सकती है। दोपहर बाद धन आगमन की संभावना रहेगी। सेहत के विषय में भी सावधानी बरतें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : श्री विष्णु शहस्त्रनाम का पाठ करें।

मीन राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : अपने माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More