नाहन : जिला सिरमौर में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे 57 अभ्यर्थियों को जेबीटी (JBT) के पद पर नियुक्ति मिल गई है।
12 नवंबर 2026 को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पोस्ट कोड 25004 के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इन शिक्षकों को जॉब ट्रेनिंग के आधार पर विभिन्न पाठशालाओं में तैनाती दी गई है।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने 57 अभ्यर्थियों को जेबीटी पद पर नियुक्ति दिए जाने की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से नियुक्तियों के दौरान ऐसे स्कूलों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया गया है, जो लंबे समय से बिना शिक्षक के चल रहे थे। इससे इन पाठशालाओं में शिक्षकों की कमी दूर होने के साथ बच्चों की पढ़ाई भी अच्छे तरीके से हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से आठ दिन के भीतर सभी चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित स्कूलों में अपना कार्यभार ग्रहण करना होगा।
- ये भी पढ़ें : सीनियर लैब टेक्निशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, 477 ने किया था आवेदन, 418 ने थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- ये भी पढ़ें : नाहन शहर की सड़कों पर वाहन पार्क करने से पहले जान लें प्रशासन के ये आदेश, कई स्थान नो पार्किंग जोन घोषित




