होमHimachalSolanजबरन घर में घुसकर महिला पर तानी पिस्तौल, चौकी तक पीछा कर...

जबरन घर में घुसकर महिला पर तानी पिस्तौल, चौकी तक पीछा कर पहुंचा सिरफिरा, पुलिस ने मौके पर दबोचा

पुलिस चौकी के बाहर भी आरोपी ने पिस्तौल निकालकर खुद को गोली मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।

सोलन/कसौली : पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत एक महिला को घर में घुसकर पिस्तौल दिखाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, बंगोआ निवासी एक महिला ने कसौली थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला का आरोप है कि पंजाब के जिला गुरदासपुर के नबीपुर कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय नरेंद्र कुमार जबरन उसके घर में घुस आया।

आरोपी ने महिला के बेटे के सामने ही उस पर पिस्तौल तान दी और उसे जान से मारने के साथ-साथ खुद को भी गोली मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:  सड़क धंसने से हवा में लटकी HRTC की बस, चालक की सूझबूझ से बचीं 30 यात्रियों की जान, टला बड़ा हादसा

शिकायत के मुताबिक, आरोपी शाम करीब 5 बजे दोबारा महिला के घर आया। जब महिला शिकायत करने के लिए पुलिस चौकी कुठाड़ पहुंची, तो आरोपी पीछा करते हुए वहां भी आ धमका।

पुलिस चौकी के बाहर भी आरोपी ने पिस्तौल निकालकर खुद को गोली मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस चौकी कुठाड़ के कर्मचारियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू किया और उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी हथियार का कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने इस संबंध में थाना कसौली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं समेत और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:  सोलन में कहासुनी के बाद सेल्समैन पर जानलेवा हमला! बेलचे से सिर पर किए वार; हरिपुरधार के दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की पिस्तौल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More