होमHimachalUnaहिमाचल में तेज रफ्तार क्रेटा ने सड़क पर चल रहे चार लोगों...

हिमाचल में तेज रफ्तार क्रेटा ने सड़क पर चल रहे चार लोगों को कुचला, दो की मौके पर गई जान, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना के समय कार चला रहे व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र के जाड़ला कोईडी में तेज रफ्तार एक क्रेटा कार ने चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेकाबू हुई क्रेटा कार ने सड़क पर मौजूद चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार ने पहले एक बस को साइड मारी और फिर मोटरसाइकिल सवार सहित राहगीरों को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:  सड़क किनारे खड़ी महिला को स्कूटी ने मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में गई जान, चालक पर केस दर्ज

मृतकों की पहचान प्रमोद (28) और शक्ति कपूर (32) निवासी जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में छोटे लाल (45) निवासी हरदोई और बढ़ेड़ा राजपूतां निवासी जस्सी (40) पुत्र गिरधारी लाल घायल हुए हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम ऊना से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल क्रेटा कार को पुलिस थाना अंब के अधिकार क्षेत्र में रोक लिया गया। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना के समय कार चला रहे व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  कठिनतम श्रीखंड यात्रा का आगाज, प्रतिदिन 800 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More