होमHimachalSirmaurअक्षरधाम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, स्पोर्ट्स मीट में नन्हे...

अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, स्पोर्ट्स मीट में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मेडल देकर किए सम्मानित

स्कूल में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया।

नाहन : नन्हे कदम, चेहरे पर मुस्कान और खेलों में जीतने का उत्साह… बाल दिवस की पूर्व संध्या पर अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला।

स्कूल में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में नर्सरी के 24, एलकेजी के 27 और यूकेजी के 24 बच्चों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। नन्हे खिलाड़ियों के उत्साह और खेलों के प्रति उनकी रुचि ने आयोजन को खास बना दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौरः कोटड़ी व्यास स्कूल की ये छात्रा हैदराबाद में करेगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे।

प्रधानाचार्य ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, अनुशासन और अच्छे संस्कारों का महत्व भी समझाया। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम का माहौल बच्चों की खुशियों और उत्साह से सराबोर रहा। नन्हे बच्चों ने खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई और बाल दिवस पर हुए इस आयोजन को यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में HRTC के ये रूट होंगे बंद! सरेंडर की तैयारी

Latest Articles

Explore More