धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन पीजी कॉलेज धर्मशाला के सभागार में किया गया।
इस भव्य समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विश्वविद्यालय के वर्ष 2024 तक के पासआउट 702 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गईं, इनमें 584 स्नातकोत्तर विद्यार्थी हैं।
पीएचडी पूरी करने वाले 48 शोधार्थियों को भी उपाधि दी गई। समारोह में 27 गोल्ड मेडल दिए गए।
अतिथियों को हिमाचली परंपरा के अनुसार शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कांगड़ा कलम की पेंटिंग और चंबा थाल भी भेंट किए गए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
- ये भी पढ़ें : मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अबतक दो सौ से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी, विश्वस्तरीय तकनीक मरीजों के लिए बनी वरदान
- ये भी पढ़ें : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंडर-18 कबड्डी टीम का चयन 24 को, खेल छात्रावास बिलासपुर में होंगे ट्रायल





