होमHimachalSirmaurबिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, सिरमौर के...

बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, सिरमौर के इस उपमंडल में जेई को कनेक्शन काटने के आदेश

बागथन विद्युत उपमंडल में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की कुल 1.12 करोड़ रुपये की राशि बकाया है।

नाहन : बिजली बिल जमा करवाने में लापरवाही बरत रहे उपभोक्ताओं पर अब बिजली बोर्ड कार्रवाई करने जा रहा है। बागथन विद्युत उपमंडल में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की कुल 1.12 करोड़ रुपये की राशि बकाया है।

इसको लेकर बोर्ड ने 572 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए थे। लिहाजा, जिन उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल नहीं भरा, अब उनके कनेक्शन काटने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) को डिस्कनेक्शन आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।

बता दें कि बागथन विद्युत उपमंडल में कुल 4557 बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ता शामिल हैं। बिजली बिलों की बकाया राशि वसूलने के लिए बोर्ड ने पहले नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अपनाई। हालांकि, कई उपभोक्ताओं ने अपने बिल भी जमा करवाए, लेकिन जिन उपभोक्ताओं ने अब तक राशि जमा नहीं करवाई है, उनके कनेक्शन काटने के आदेश जारी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन : बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की दोटूक, 10 दिन में मांगें नहीं मानीं तो काले बैज लगाकर करेंगे आंदोलन

बिजली बोर्ड के बागथन उपमंडल के सहायक अभियंता केपी सिंह ने बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपनी देनदारी जमा करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिस्कनेक्शन आदेश जारी हो चुके हैं और इनके क्रियान्वयन के बाद होने वाली असुविधा के लिए संबंधित उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने उन उपभोक्ताओं को भी जरूरी जानकारी दी, जिनके मोबाइल फोन पर बिजली बिल का मैसेज नहीं पहुंचता। ऐसे उपभोक्ता एचपीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप पर अपना बिल देखकर भुगतान कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि बागथन स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं, ताकि भविष्य में बिजली बिल की सूचना नियमित रूप से उनके मोबाइल पर मिलती रहे।

ये भी पढ़ें:  ठंड में दिन की नींद को कहें ना, फिट रहने के लिए अपनाएं ये खास डाइट प्लान, डा. पारिक से जानें हेल्थ टिप्स

उन्होंने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बिजली बिल जमा करवाकर विभागीय कार्रवाई से बचने की अपील की है, ताकि कनेक्शन कटने के बाद ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए अलग से परेशानी न उठानी पड़े।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More