होमHimachalSolanIEC University में 26 नवंबर को सजेगी संगीत और मनोरंजन की महफिल...

IEC University में 26 नवंबर को सजेगी संगीत और मनोरंजन की महफिल ‘JASHN-E-AAGAZ 2026’, जोरों पर तैयारियां

फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विभिन्न मंच उपलब्ध करवाए जाएंगे। लोकप्रिय गायक हरप्रीत देओल की संगीतमय प्रस्तुति भी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।

बद्दी : IEC University में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 26 नवंबर को फ्रेशर पार्टी ‘JASHN-E-AAGAZ 2026’ का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विधायक राम कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी इस शाम में गायक हरप्रीत देओल भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परिवार में स्वागत करने के साथ उन्हें पढ़ाई के अलावा सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विभिन्न मंच उपलब्ध करवाए जाएंगे। संगीत, नृत्य और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां कार्यक्रम को खास बनाएंगी। लोकप्रिय गायक हरप्रीत देओल की संगीतमय प्रस्तुति भी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।

ये भी पढ़ें:  तालाब से इस हालत में मिला लापता युवक का शव, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, हत्या की धारा जोड़ी

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक पुरी ने कहा कि फ्रेशर पार्टी नए विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के साथ जुड़ने और अपनी शैक्षणिक यात्रा की नई शुरुआत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा निखारने के लिए भी बेहतर मंच मिले।

रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों और आयोजन टीम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की गई जान, चालक वाहन छोड़कर फरार
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More