गगरेट : पुलिस थाना गगरेट के तहत डडवाल मोहल्ला-घनारी लिंक रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डडवाल मोहल्ला-घनारी लिंक रोड पर उतराई और मोड़ होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे में चालक मंजीत सिंह उर्फ गोंजी निवासी वार्ड नंबर-7 कुनेरन, तहसील घनारी और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
- ये भी पढ़ें : यमुना नदी में अवैध खनन करते पकड़े गए 3 ट्रैक्टर, पुलिस ने मौके पर दबोचे चालक; चोरी का केस दर्ज
- ये भी पढ़ें : पीडीएस की दुकानों पर नियमित निरीक्षण करें अधिकारी, एडीसी इशांत जसवाल ने पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश





