होमHimachalSirmaurपच्छाद के रुद्र महाराज मेले में पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, 53...

पच्छाद के रुद्र महाराज मेले में पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, 53 लाख के खेल मैदान का किया भूमि पूजन

इस मौके पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को रुद्र महाराज मेले की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्परा के प्रतीक हैं।

नाहन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने वीरवार को जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवठी मझगांव के रुद्र महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत तीन दिवसीय जिलास्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को रुद्र महाराज मेले की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्परा के प्रतीक हैं। रुद्र महाराज का यह मेला सभी की आस्था का भी प्रमुख केंद्र है। ऐसे मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी यह अहम भूमिका निभाते हैं।

शिक्षा मंत्री ने मेले के दौरान आयोजित की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक, सकारात्मक सोच, अनुशासन, शारीरिक कौशल, आत्मविश्वास, टीमवर्क की भावना, नेतृत्व क्षमता जैसे गुण सृजित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में भाग लेकर अपनी कमियों से सीखें और जीत की ओर बढ़ने के लिए प्रयास करते रहें।

ये भी पढ़ें:  नाहन में मिलेगा सुपर स्पेशलिटी इलाज, एनएचएस क्लीनिक में अल्केमिस्ट ग्रुप ने शुरू किया OPD सेंटर

प्रदेश सरकार द्वारा गत 4 वर्षों में 4 नए स्पोर्ट्स हॉस्टल शिलाई, चौपाल, घुमारवी और मंडी में खोले गए हैं। इस तरह प्रदेश में अब 12 स्पोर्ट्स हॉस्टल हो जाएंगे। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पहला केंद्रीय विद्यालय खोला गया।

रोहित ठाकुर ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार के संघर्ष एवं बलिदान से हिमाचल प्रदेश की एक राज्य के रूप में इबारत लिखी गई, जिसके पश्चात प्रत्येक सरकार द्वारा पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित किया गया। वर्तमान सरकार द्वारा सीबीएसई बोर्ड के तहत 143 स्कूल चिन्हित कर खोले गए हैं और द्वितीय चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक छात्र को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीनतम राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस), 2025 द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने 5वां स्थान हासिल किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 99.5 फीसदी है। यह परिणाम राज्य सरकार की सुसंगत और सुधार-संचालित नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

ये भी पढ़ें:  एचपीयू युवा महोत्सव में राजगढ़ कॉलेज के अक्षित ने लहराया परचम, लोकगीत एकल गायन में हासिल किया ये रैंक

इससे पहले उन्होंने 53 लाख की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान का भूमि पूजन किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्र की मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपये तथा स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 15 हजार रुपये की राशि देने की घोषण की। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़ें:  ‘पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा?’ बिंदल का सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला, नौकरियों से लेकर महंगाई-कर्ज तक घेरा

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी और पदमश्री विद्यानंद सरैक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कोटी पधोग अंजना कंवर, ग्राम पंचायत प्रधान सनियो दीदग वेद प्रकाश ठाकुर, उपमंडल अधिकारी राजगढ़ राजकुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग राजगढ़ पवन गर्ग, पुलिस उप अधीक्षक वीसी नेगी, मेला समिति के सदस्यों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More