होमHimachalMandiइंश्योरेंस कंपनी में यहां निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं...

इंश्योरेंस कंपनी में यहां निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, वेतन के साथ इंसेंटिव भी मिलेगा

साक्षात्कार में लड़के व लड़कियां दोनों ही भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

मंडी : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि एबी इंश्योरेंस ब्रोकर्ज प्रा. लिमिटेड मंडी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय को मार्केटिंग के कुल 15 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। साक्षात्कार में लड़के एवं लड़कियां दोनों ही भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं अथवा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपये से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, 2 पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित दिनांक 1 दिसंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-II के 18 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, 14 अक्टूबर तक रोजगार पंजीकरण जरूरी

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करिअर सेंटर मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर +91-97364-17018 पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Articles

Explore More