होमHimachalखेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान के लिए 30 तक करें पंजीकरण, विजेता...

खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान के लिए 30 तक करें पंजीकरण, विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार रुपये

जिला कुल्लू में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सर्वप्रथम उपमंडल स्तर पर किया जाएगा, जिसमें कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी और निरमंड उपमंडल शामिल हैं।

कुल्लू : युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किए गए खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान के तहत जिला कुल्लू में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, कुल्लू कविता ठाकुर ने बताया कि इस अभियान के तहत 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, रस्साकशी, हॉकी, कुश्ती, ऐथलेटिक्स, किकेट एवं बैडमिंटन महित कुल 10 खेल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिला कुल्लू में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सर्वप्रथम उपमंडल स्तर पर किया जाएगा, जिसमें कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी और निरमंड उपमंडल शामिल हैं। प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी।

उपमंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने बाली टीम को 41,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, कुल्लू द्वारा समस्त खेल प्रेमियों, युवा क्लबों, खेल संघों एवं इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की गई कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक संख्या में अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी थाने में दर्ज मामले में वांछित उद्घोषित अपराधी यमुनानगर से गिरफ्तार

ऑनलाइन पंजीकरण पूर्णतया निःशुल्क है तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ी विभाग के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल https://khelohimachal.hp.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण निशुल्क कर सकते हैं।

विभाग ने सभी खिलाड़ियों से आग्रह है किया कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

51 हजार से 31 लाख तक की राशि के मिलेंगे पुरस्कार: मुकेश रेपस्वाल
चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल गतिविधियों से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

मुकेश रेपस्वाल ने जिले के युवाओं, खेल क्लबों, युवा मंडलों तथा शिक्षण संस्थानों से अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि खेल गतिविधियां युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने में प्रभावी भूमिका निभाती हैं। ऐसे अभियान युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा खेल भावना विकसित करने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें:  23 साल तक वाइल्डफ्लावर हॉल से प्रदेश को कुछ नहीं, अब मिलेंगे सालाना 37 करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि अभियान के तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती, रस्साकशी, फुटबॉल, बास्केटबॉल तथा हॉकी सहित कुल 10 खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

इन खेलों में जिला चंबा से संबंधित सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन लिंक KheloHimachal.hp.gov.in के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण उनके आधार कार्ड से संबंधित उपमंडल के माध्यम से होना आवश्यक है तथा खिलाड़ी किसी अन्य उपमंडल से खेल स्पर्धाओं में भाग नहीं ले पाएंगे।

खिलाड़ी की आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 30 वर्ष से कम होना आवश्यक है। पंजीकरण महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों में किया जा रहा है। उपमंडल स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन दिसंबर माह में प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:  छात्रा की मौत को लेकर शोषण मुक्ति मंच ने संस्थागत भेदभाव, कथित यौन उत्पीड़न और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

रूपेश कुमार ने बताया कि उपमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी दलों को क्रमशः 51 हजार रुपये, 41 हजार रुपये तथा 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को क्रमशः 2 लाख रुपये, 1 लाख 50 हजार रुपये तथा 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रस्तावित है।

राज्य स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले दलों को क्रमशः 31 लाख रुपये, 15 लाख रुपये तथा 10 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त कुश्ती तथा रस्साकशी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेताओं के लिए क्रमशः 11 लाख रुपये, 5 लाख रुपये तथा 3 लाख रुपये की इनामी राशि का प्रावधान किया गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More