होमHimachalSolanहरप्रीत देओल के गानों पर जमकर थिरके IEC यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, ‘जश्न-ए-आगाज़’...

हरप्रीत देओल के गानों पर जमकर थिरके IEC यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, ‘जश्न-ए-आगाज़’ में खूब जमा रंग

आईईसी यूनिवर्सिटी, बद्दी में ‘जश्न-ए-आगाज़’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।

बद्दी : आईईसी (IEC) यूनिवर्सिटी बद्दी में आयोजित ‘जश्न-ए-आगाज़’ समारोह में संगीत और नृत्य का ऐसा रंग जमा कि विद्यार्थी देर तक झूमते रहे। मशहूर गायक हरप्रीत देओल की गायकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उनके जोशीले गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया और पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

कार्यक्रम में दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा एचपीपीईआरसी के सदस्य ललित कुमार और विजयपाल, हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग के कमिश्नर करमबीर सैनी, विभिन्न पंचायतों के सरपंच और प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और स्वागत समारोह के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत और अन्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

ये भी पढ़ें:  AI, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी की दुनिया से रूबरू हुए IEC यूनिवर्सिटी के छात्र, मोहाली की IT कंपनी में किया इंडस्ट्रियल विजिट

कार्यक्रम में गायक हरप्रीत देओल ने अपनी प्रस्तुति से विशेष आकर्षण बटोरा। उनके गीतों की धुन पर विद्यार्थी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों और संगीत से विश्वविद्यालय परिसर गूंजता रहा।

आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अशोक कुमार पुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को अपनी कला और हुनर दिखाने के अवसर भी मिलने चाहिए।

कुल मिलाकर ‘जश्न-ए-आगाज़’ का आयोजन विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक एकजुटता का यादगार अवसर बना।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के कोटखाई में बड़ा हादसा : गहरी खाई में पिकअप गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More