बीबीएन : बद्दी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त की गई 17,52,150 मिलीलीटर अवैध शराब नष्ट कर दी है।
यह शराब पुलिस थाना बद्दी और बरोटीवाला में दर्ज कुल 25 मामलों में जब्त की गई थी। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद आबकारी विभाग के उप आयुक्त (DCE), बद्दी की अध्यक्षता में गठित समिति की मौजूदगी में शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि थाना बद्दी के तहत 12 मामलों में जब्त 16,04,120 मिलीलीटर अवैध शराब नष्ट की गई, जबकि थाना बरोटीवाला में दर्ज 13 मामलों में जब्त 1,48,030 मिलीलीटर शराब का भी निपटारा किया गया। इस तरह दोनों थानों के मामलों में कुल 17,52,150 मिलीलीटर अवैध शराब नष्ट की गई।
उन्होंने बताया कि अवैध शराब के भंडारण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- ये भी पढ़ें : आधी रात अवैध खनन में पकड़े ट्रैक्टर को थाने ले जाने से रोकने पहुंचे 7 लोग गिरफ्तार, 2 गाड़ियां भी जब्त, मिला लाखों का कैश
- ये भी पढ़ें : बरातियों की कार गहरी खाई में गिरी; दो युवकों की मौत, तीन घायल, शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम





