HomeHimachalनाहन में हूटर बजाती हरियाणा की गाड़ी का चालान, सवार अधिकारी ने...

नाहन में हूटर बजाती हरियाणा की गाड़ी का चालान, सवार अधिकारी ने दिखाया रौब, पुलिस बोली नियम सबके लिए एक समान

नाहन : हूटर बजाती हिमाचल पहुंची हरियाणा नंबर की एक गाड़ी का यातायात पुलिस ने चालान काट दिया. मामला जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से जुड़ा है.

जानकारी के अनुसार शहर के कच्चा टैंक के समीप हरियाणा नंबर की एक गाड़ी हूटर का प्रयोग कर रही थी. इसी बीच एक स्थानीय व्यक्ति ने इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी. यातायात प्रभारी विजय कुमार सहित उनकी टीम ने तुरंत हरकत में आकर उक्त गाड़ी को गुन्नूघाट पुलिस चौकी के समीप रोक लिया.

बताया जा रहा है कि गाड़ी में चालक समेत 2-3 लोग सवार थे. उनसे पूछताछ पर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने खुद को एसडीएम बताया. इस दौरान पुलिस ने बोनट खोलकर जांच की तो उसमें हूटर लगा पाया गया.

ये भी पढ़ें:  अर्की अग्निकांड : मलबे में मिले और अवशेष, सिलेंडर बरामद, सुरक्षा के बीच मलबा हटाने का काम जारी

यातायात पुलिस ने मैकेनिक को बुलाकर गाड़ी से हूटर को उतरवाकर अपने कब्जे में लिया. साथ ही गाड़ी चालक का नियमों के मुताबिक 5,000 रुपये का चालान किया.

कार में सवार व्यक्ति ने खुद को भले ही एसडीएम बताया, लेकिन यातायात पुलिस ने एक न सुनी और नियम तोड़ने पर कार्रवाई कर स्पष्ट शब्दों में यह संदेश देने का भी प्रयास किया कि नियम सभी के लिए बराबर हैं. नाहन शहर के यातायात प्रभारी विजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें:  मधुमक्खी-ततैया के छत्तों पर प्रशासन की नजर, DC ने स्कूलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को जारी की एडवाइजरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More