HomeAccidentनाहन : दिल्ली गेट के पास एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर,...

नाहन : दिल्ली गेट के पास एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

नाहन : दिल्ली गेट के समीप सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे के आसपास एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर हो गई. हालांकि, इस घटना में किसी को चोटें नहीं आई, लेकिन कुछ समय के लिए दोनों पक्षों के बीच खूब बहसबाजी जारी रही. सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाकर यातायात को बहाल करवाया.

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम बस स्टैंड से कौलांवालाभूड़ के लिए रवाना हुई बस की दिल्ली गेट के समीप सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से टक्कर हो गई. घटना के बाद बाइक सवार दो युवकों और बस चालक और परिचालक के बीच बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते कई लोग मौके पर जमा हो गए. इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया.

ये भी पढ़ें:  आधी रात महिला RTO की बड़ी कार्रवाई, नाहन के दोसड़का में नाकेबंदी कर 27 ट्रकों पर ठोका 9.17 लाख का जुर्माना

हंगामा बढ़ता और यातायात प्रभावित होता देख ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने बाइक सड़क पर गिरने से गुस्साए दोनों सवारों को शांत किया और बाइक हटवाई. तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ. इसके बाद बस अपने निर्धारित अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More