HomeCrimeयुवक और युवती से प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद, शिक्षा संस्थानों...

युवक और युवती से प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद, शिक्षा संस्थानों में थे सप्लाई की फिराक में

सोलन: हिमाचल प्रदेश की सोलन पुलिस का नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में एसआईयू की टीम ने युवक और युवती से प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद की है.

जानकारी के अनुसार सोलन की विशेष टीम रूटीन गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए धर्मपुर व परवाणु की तरफ रवाना थी. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम टोल प्लाजा सनवारा के पास पहुंची, जहां स्कूटी सवार मुकेश उर्फ तौई निवासी गांधी मोहल्ला चौक बाजार सोलन और पूजा निवासी मशोबरा, जिला शिमला के कब्जे से 2540 गोलियां (Tablets) प्रतिबंधित (नशीली दवाइयां) बरामद की गईं.

ये भी पढ़ें:  प्रदेश हित सर्वोपरि, केंद्र को बदनाम कर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती कांग्रेस सरकार : डॉ. राजीव बिंदल

इस बारे दोनों आरोपी कोई परमिट अथवा लाइसेंस आदि पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सके. इस पर दोनों के खिलाफ धारा 18 Drug and Cosmetic Act के तहत केस दर्ज कर ड्रग निरीक्षक के हवाले किया गया. साथ ही पुलिस ने स्कूटी नंबर HP14C-6401 को भी कब्जे में लिया है.

मामले की तफ्तीश के दौरान पाया कि दोनों आरोपी इन नशीली दवाइयों को सोलन और आसपास के शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में थे. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  PWD के सभी नियम-कानून अब जनता के लिए खुले, नहीं काटने पड़ेंगे कार्यालयों के चक्कर!
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More