होमHimachalSirmaur6 करोड़ का कौलांवाला भूड़ ITI भवन बदहाल, दाखिले भी बंद; बिंदल...

6 करोड़ का कौलांवाला भूड़ ITI भवन बदहाल, दाखिले भी बंद; बिंदल बोले- कांग्रेस सरकार की नाकामी का स्मारक बन गया

डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों के साथ कौलांवालाभूड़ आईटीआई के खंडहर हो चुके भवन के विरोध में प्रदर्शन किया।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों के साथ कौलांवाला भूड़ आईटीआई के खंडहर हो चुके भवन के विरोध में प्रदर्शन किया।

इस मौके पर डॉ. बिंदल ने कहा कि लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाया गया आईटीआई भवन आज कांग्रेस सरकार की उपेक्षा और व्यवस्था के पतन का जीता-जागता उदाहरण बन गया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जिस भवन का निर्माण क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए किया गया था, वह आज खंडहर में तब्दील हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  पहली बार पक्का तालाब की जगह ऐतिहासिक चौगान में सजेगा वामन द्वादशी मेला, विधायक सोलंकी करेंगे शुभारंभ

कांग्रेस सरकार ने न केवल इस संस्थान की अनदेखी की, बल्कि आईटीआई में प्रवेश तक बंद कर दिए हैं। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में बाधा आ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकताओं पर इससे बड़ा सवाल और क्या हो सकता है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए शिक्षण संस्थान को उपयोग में लाने के बजाय उसे बर्बाद होने के लिए छोड़ दिया गया है। यह केवल एक भवन की दुर्दशा नहीं है, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़ है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार ऐसे जनविरोधी निर्णय ले रही है, जिनका सीधा असर आम जनता, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों पर पड़ रहा है। कौलावाला भूड़ और बर्मा पापड़ी क्षेत्र की जनता जानना चाहती है कि आखिर उसके साथ यह अन्याय क्यों किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  महिला हिंसा, सरकारी बसों के रूट बंद करने पर भड़की जनवादी महिला समिति, 8 जुलाई को होगा अधिवेशन

उन्होंने सरकार से स्पष्ट शब्दों में पूछा कि 6 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए आईटीआई भवन को खंडहर बनने के लिए क्यों छोड़ा गया? आईटीआई में प्रवेश क्यों बंद किया गया? क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से वंचित करने का निर्णय किस आधार पर लिया गया?

डॉ. बिंदल ने कहा कि जनता की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर आईटीआई को तत्काल प्रभाव से सुचारू रूप से शुरू करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कौलांवाला भूड़ और बर्मा पापड़ी की जनता अपने साथ हो रहे इस अन्याय को चुपचाप सहन नहीं करेगी। कांग्रेस सरकार को जनता को जवाब देना होगा।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस और बीजेपी में छिड़ी जुबानी जंग, बिंदल के बयान पर सोलंकी ने दागा ये बड़ा सवाल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More