HomeHimachalSolanगुजरात के अहमदाबाद में हिमाचल के कलाकारों का धमाल, नाटी से जमाया...

गुजरात के अहमदाबाद में हिमाचल के कलाकारों का धमाल, नाटी से जमाया रंग, दल में शामिल रहे ये प्रतिभागी

सोलन : गुजरात के अहमदाबाद के धोलका में ग्लोबल पीस फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय पीस एवं हार्मनी फेस्टिवल 2025 में हिमाचल की नाटी ने धमाल मचाया, जहां सात सदस्यों के दल ने अपनी समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया.

19 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित इस कार्यक्रम के तीसरे दिन हिमाचल प्रदेश की टीम में अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सभी का मन मोहा. इस चार दिवसीय उत्सव में दर्शकों ने देश के 15 राज्यों के कलाकारों के अलावा श्रीलंका और इंडोनेशिया आदि देशों के नृत्यों का भी भरपूर आनंद उठाया.

नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के समन्वयक यशपाल कपूर ने बताया कि इस अवसर पर नाटी की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियां दी गई. उन्होंने बताया कि हिमाचल की टीम ने माला नृत्य, मुंजरा और रासा आदि नृत्य विधाओं की प्रस्तुति देकर इस उत्सव में आए हजारों दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

ये भी पढ़ें:  ट्रांस हिमालय की जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर सोलन में 'हैकाथॉन'

हिमाचल प्रदेश के दल में शिमला जिला की कुपवी तहसील के राय सिंह रावत, मानसिंह, ऋतिक चिंटा, अंबिका चिंटा, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन के छात्र रचित कपूर और सिरमौर जिला के रोनहाट के रास्त गांव की मोनिका अजटा शामिल रहीं.

कार्यक्रम में इंडोनेशिया से विशेष रूप में पधारे मुख्य अतिथि पदमश्री इंद्र उदयना ने भी हिमाचल प्रदेश के लोक नृत्य की प्रशंसा की. राष्ट्रीय युवा योजना के ट्रस्टी मधुसूदन दास, ग्लोबल पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज कुमार झाला और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  शहीद हवलदार बलदेव चंद पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी भारत मां के लाल को अंतिम विदाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More