HomeHimachal5 बीघा से कम भूमि मालिकों के लिए लड़ा जाएगा निर्णायक संघर्ष...

5 बीघा से कम भूमि मालिकों के लिए लड़ा जाएगा निर्णायक संघर्ष : सीपीआई(एम)

नाहन : सीपीआई(एम) जिला सिरमौर कमेटी की बैठक नाहन में आयोजित की गई. बैठक में राज्य सचिवालय सदस्य राकेश सिंघा व डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने विशेष रूप से भाग लिया.

बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी की समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और मदुरई में 2-6 अप्रैल तक पार्टी के आयोजित होने वाले 24वें महासम्मेलन में प्रस्तुत होने वाली राजनीतिक रिपोर्ट को सुझाव के लिए बैठक में प्रस्तुत किया गया.

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि देश व प्रदेश में नव उदारीकरण की आर्थिक नीतियों के कारण आज आर्थिक संकट पैदा हो गया है और इस संकट का बोझ गरीब, किसान, मजदूर और बेरोजगार युवाओं के जीवन पर पड़ रहा है. हिमाचल प्रदेश सरकार का कर्ज एक लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज रात से फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी

प्रदेश को आर्थिक संकट से बाहर जाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित नीतियों जैसे बिजली का निजीकरण व राष्ट्रीय शिक्षा नीति आदि प्रदेश सरकार लागू कर रही है. प्रदेश सरकार की कर्ज लेने की सीमा को केंद्र ने 5 प्रतिशत घटा कर 3.5 प्रतिशत कर दिया है.

राजस्व घाटा ग्रांट में भी इस वर्ष 3,000 करोड़ में 30 प्रतिशत की कटौती की जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को मिलने वाला जीएसटी मुआवजा भी बंद कर दिया है. बैठक में जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने प्रस्ताव रखा कि जिला में गरीब किसान और भूमिहीन 5 बीघा से कम भूमि मालिकों के लिए निर्णायक संघर्ष लड़ा जाएगा. फोरलेन में अधिग्रहण की जा रही जमीन के मालिकों को उपयुक्त मुआवजा के लिए संघर्ष किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  बारिश और बर्फबारी के दृष्टिगत सभी स्तरों पर समुचित प्रबंध: DC मनमोहन शर्मा

जिला कमेटी में यह भी आह्वान किया गया कि यदि सरकार के विभागों द्वारा किसी भी किसान की जमीन व घरों से बेदखली की कोशिश की जाएगी तो आर-पार का संघर्ष होगा.

बैठक में संतोष कपूर, आशीष कुमार, सतपाल मान, जीवन सिंह, राजेश तोमर, विश्वनाथ, विजय पाल सिंह, रामसिंह, राहुल, आशा शर्मा, सेवती, कुब्जा, जगदीश पुण्डीर व नरेश आदि मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More