HomeHimachalSirmaurत्रिलोकपुर में खैर के अवैध कटान की खबर निकली अफवाह, डीएफओ नाहन...

त्रिलोकपुर में खैर के अवैध कटान की खबर निकली अफवाह, डीएफओ नाहन ने मौके का किया निरीक्षण

नाहन : वन मंडल नाहन के तहत आने वाली त्रिलोकपुर रेंज में खैर के 5,000 पेड़ों के कटान की खबर अफवाह निकली. इस संदर्भ में वन मंडल नाहन ने मीडिया को प्रेस बयान जारी किया है. शुक्रवार को डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी भी जुटाई.

दरअसल, विभाग को सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में 5,000 खैर के पेड़ अवैध रूप से काट दिए गए हैं. जानकारी मिलने के बाद डीएफओ अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे. रेंज ऑफिसर त्रिलोकपुर हर्षवर्धन ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित बीट क्षेत्र में कोई भी खैर का अवैध तरीके से नहीं काटा गया है.

ये भी पढ़ें:  शुक्र है इस फर्जी डाक्टर ने हिमाचल में नहीं की कोई सर्जरी, वरना पैदा होते MP जैसे हालात, जानिए क्या है कनेक्शन, ये भी बड़ा सवाल

त्रिलोकपुर में कई जमींदारों के निजी भूमि के हिस्से हैं, जिसमें 10 वार्षीय पातन कार्यक्रम के तहत पेड़ों के काटने की अनुमति प्रदान की गई है. इसके अलावा कई निजी भूमि ऐसी भी है जिनमें यह अनुमति नहीं दी गई है. खबर मिलने पर जंगल झाड़ी के कुछ ऐसे निजी भूमि के हिस्सों की जांच की गई. जांच के दौरान कहीं भी किसी भी तरह का कोई अवैध कटान नहीं पाया गया. बड़े- बड़े खैर के पेड़ मौके पर ही खड़े हैं.

डीएफओ अवनी भूषण राय ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हैं. उन्होंने बताया कि 5,000 पेड़ काटने की खबर पूरी तरह झूठी है. ये सिर्फ अफवाह है. इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

ये भी पढ़ें:  चूड़धार चोटी पर 15 इंच ताजा हिमपात, यात्रा पर रोक के बावजूद मंदिर पहुंचे 35 श्रद्धालु, कई वापस भेजे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More