होमHimachalSirmaurवॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर सराहां का कब्जा, महिलाओं की...

वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर सराहां का कब्जा, महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी रही आकर्षण का केंद्र

नाहन : सैनधार इलाके की नेहर सवार पंचायत के कैंथघाट में आयोजित मां मनसा देवी मेला धूमधाम से संपन्न हो गया. इस दौरान आयोजित वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में सराहां की टीम ने बोगधार को हराकर खिताब पर कब्जा किया. इसके साथ साथ कबड्डी का खिताब भी सराहां के नाम रहा. सराहां ने फाइनल मुकाबले में राजगढ़ को पराजित किया.

इसके साथ साथ महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही. म्यूजिक चेयर में नीलम शर्मा ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी, जबकि मंजुला ने द्वितीय स्थान हासिल किया. इसी तरह रस्साकशी में महिला मंडल मानरिया ने पहला और महिला मंडल जज्ञाना दूसरे स्थान पर रहा. मटका तोड़ प्रतियोगिता अनीता शर्मा, उषा ठाकुर, किरण शर्मा और सरोज शर्मा के नाम रही.

ये भी पढ़ें:  युवक की अंतिम यात्रा में शामिल हुई उसकी बाइक, फिर चिता के सामने रखकर किया अंतिम संस्कार

मेला कमेटी के प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि मां मनसा देवी मेला धूमधाम के साथ मनाया गया. इस दौपान हजारों श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने बताया कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मेले के समापन समारोह में शिरकत की. उन्होंने कैंथघाट मेला मैदान को चौड़ा करने के लिए 3 लाख की घोषणा की. इसके साथ उन्होंने मंच निर्माण के लिए 2 लाख और जराशी से दोल सड़क के लिए एक लाख देने की घोषणा की.

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष पच्छाद रणदीप पंवार, सैनधार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिंद्र शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, शमशेर ठाकुर, सतेश्वर शर्मा, आदित्य ठाकुर, ज्ञानेंद्र ठाकुर, भारत सिंह ठाकुर, रोहित ठाकुर, सुनील ठाकुर, पंकज ठाकुर और रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  सिर्फ बातों से नहीं रुकेगा नशा... ई-शपथ से जुड़ेगा सिरमौर, DC प्रियंका वर्मा ने जनता से की ये अपील
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More