HomeHimachalपांगी में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, एक क्लिक पर जानें...

पांगी में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, एक क्लिक पर जानें आपके जिले में कौन आ रहे

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को चंबा जिले के पांगी में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहेंगे.

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल कांगड़ा के धर्मशाला, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ऊना, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सोलन, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी लाहौल-स्पीति के केलांग में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सिरमौर के नाहन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह शिमला, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुल्लू, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी किन्नौर जिले के रिकांगपिओ, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली हमीरपुर और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार बिलासपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

ये भी पढ़ें:  सख्त नाकेबंदी, 500 वाहनों की जांच… बद्दी पुलिस का ऑपरेशन नाइट डोमिनेंस, नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More