HomeAasthaबैशाख संक्रांति पर श्री रेणुकाजी तीर्थ में हवन यज्ञ, मंदिरों में जुटे...

बैशाख संक्रांति पर श्री रेणुकाजी तीर्थ में हवन यज्ञ, मंदिरों में जुटे भारी श्रद्धालु

नाहन : सिरमौर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी श्री रेणुकाजी तीर्थ में बैशाख संक्रांति के पावन अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया.

श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में मुख्य याज्ञिक रणदीप सिंह ठाकुर, बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, मुख्य पुजारी रमेश कपिल, पंडित रविदत्त समेत बोर्ड के कर्मचारी राजेंद्र दत्त, तारादत्त, वीरेंद्र सिंह और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूर्णाहुति डाली. इस दौरान प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई. वहीं, श्री रेणुकाजी तीर्थ में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

इसके अलावा सिरमौर जिले के अन्य मंदिरों में भी संक्रांति के पावन मौके पर भारी भीड़ जुटी. नाहन के कालीस्थान मंदिर, शिव मंदिर रानीताल, त्रिलोकपुर में माता बाला सुंदरी मंदिर, हरिपुरधार स्थित मां भंगायनी मंदिर, जमटा में मां बाला सुंदरी मंदिर, कोलर के कटासन देवी मंदिर के साथ साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने अपने कुल देवता और कुल देवी के मंदिरों में जाकर प्रसाद चढ़ाया और अपने व परिवार के मंगलमय जीवन की कामना की.

ये भी पढ़ें:  नाहन जेल में कैदी की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

बता दें कि बैशाख संक्रांति का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है. इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

इस संक्रांति का सामाजिक महत्व भी है. इस दिन लोग अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं. यह त्योहार लोगों को आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना को भी बढ़ावा देता है.

ये भी पढ़ें:  40 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेने के बाद भी विकास ठप, जिम्मेदारियों से भाग रही कांग्रेस सरकार : बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More