HomeWeatherहिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम! बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट,...

हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम! बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें 20 अप्रैल तक मौसम का हाल

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट लेगा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना है. लिहाजा, प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया गया है.

आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए हुए हैं. 16 अप्रैल से मौसम में ये बदलाव शुरू होगा. कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. हालांकि, इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्र में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. जबकि मध्यम ऊंचाई और निचले क्षेत्रों का मौसम शुष्क रहने के आसार जताए गए हैं.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पझौता में भीषण अग्निकांड, रात को परिवार ने भागकर बचाई जान, गाय-बछड़े की मौत, देखें VIDEO

17 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. 18 अप्रैल को प्रदेशभर में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग ने कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है. विभाग ने विशेष तौर पर शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा.

19 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम का यही मिजाज रहने वाला है. कई स्थानों पर आंधी, बिजली गिरने व ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने इस दिन भी येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आम लोगों से सतर्क रहने को कहा है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में लगातार 30 साल से ‘आरक्षित’ जिला परिषद के इस वार्ड के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर

20 अप्रैल को मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, लेकिन कुछ स्थानों पर आंधी व बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी. हालांकि ओलावृष्टि की संभावना इस दिन कम है, फिर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More