HomeHimachalSirmaurरसोई गैस की बढ़ी कीमतों, पेट्रोल डीजल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी और...

रसोई गैस की बढ़ी कीमतों, पेट्रोल डीजल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी और वैट दरों को वापस ले सरकार

नाहन : रसोई गैस की बढ़ी कीमतों और पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल व डीलर पर लगाई एक्साइज ड्यूटी और बढ़ाए गए वैट की दरों के विरोध में सीपीआईएम की जिला सिरमौर कमेटी ने वीरवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा.

डीसी सिरमौर सुमित खिमटा के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कमेटी के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश में कृषि संकट और बेरोजगारी चरम पर है. गांव की जनता के पास आय के साधन कम होते जा रहे हैं, क्योंकि कृषि, बागवानी व पशुपालन पर बड़ा नीतिगत हमला है. इस कारण जीवन का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:  हर्षवर्धन चौहान का 4 दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, नाहन में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की करेंगे अध्यक्षता

उन्होंने कहा कि चारों तरफ रोजगार पैदा करने की बात तो छोड़ो, लेकिन जो रोजगार थे भी, वह भी धीरे- धीरे समाप्त हो रहे हैं. इस विकराल स्थिति में भी सरकार द्वारा गरीब जनता पर लगातार महंगाई थोपी जा रही है. हाल ही में रसोई गैस की कीम‌तों में वृद्धि तो की गई, लेकिन आय बढ़ाने के लिए सरकार का कोई प्रयास नहीं है.

यही नहीं, पेट्रोल डीजल आदि उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी और वैट की दर को बढ़ाने से महंगाई और ज्यादा बढ़ेगी, जिससे आम जनता के जीवन पर विपरित असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमारा देश एक कल्याणकारी राज्य है. इसलिए जनता के कल्याण हेतु सरकार के ये फैसले तर्कसंगत नहीं हैं. उन्होंने रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के साथ साथ पेट्रोल और डीजल पर लगाई एक्साइज ड्यूटी और वैट की दरों को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की.

ये भी पढ़ें:  ठंड में दिन की नींद को कहें ना, फिट रहने के लिए अपनाएं ये खास डाइट प्लान, डा. पारिक से जानें हेल्थ टिप्स

इस मौके पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, सतपाल मान, आशीष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More