HomeCrimeसिरमौर में बाइक चालक से 40 लीटर अवैध शराब बरामद, गश्त के...

सिरमौर में बाइक चालक से 40 लीटर अवैध शराब बरामद, गश्त के दौरान पुलिस ने धरा

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक बाइक चालक को अवैध शराब के साथ धर दबोचा है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार गत सोमवार देर रात पुलिस थाना पांवटा साहिब के प्रभारी देवी सिंह नेगी की अगुवाई में टीम गश्त पर तैनात थी. इस दौरान देवीनगर में पांवटा साहिब उपमंडल का रहने वाला हंसराज अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था, जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका. चैकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब बरामद की.

ये भी पढ़ें:  मिनस पुल पार कर उत्तराखंड से हिमाचल की धरती पर द्राबिल पधारे छत्रधारी चालदा महासू महाराज, सिरमौर हुआ पावन, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी हंसराज के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है. नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More