HomeHimachalSirmaurपंजाब केसरी के छायाकार अब्दुल को मातृ शोक, एक माह से चल...

पंजाब केसरी के छायाकार अब्दुल को मातृ शोक, एक माह से चल रही थीं अस्वस्थ

शाम करीब 6 बजे चंबा ग्राउंड के समीप स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। वह अपने पीछे बेटा-बहू सहित 3 पोतों को छोड़ गई हैं।

नाहन : दैनिक समाचार पत्र पंजाब केसरी के जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन में सेवाएं दे रहे छायाकार अब्दुल सत्तार की माता मनव्वर सुल्ताना (73) का बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे इंतकाल (निधन) हो गया। उन्होंने अमरपुर मोहल्ला स्थित अपने निवास स्थान पर ही अंतिम सांस ली।

वह पिछले करीब एक माह से अस्वस्थ चल रही थीं। शाम करीब 6 बजे चंबा ग्राउंड के समीप स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। वह अपने पीछे बेटा-बहू सहित 3 पोतों को छोड़ गई हैं।

उधर, स्व. मनव्वर सुल्ताना के निधन पर सिरमौर जिला के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र कालरा, सूरत पुंडीर, शैलेश सैनी, हितेश शर्मा, आशु वर्मा, राजन पुंडीर, दिनेश कुंडलस, रेणु कश्यप, जितेंद्र ठाकुर, दीपक पंवार, प्रताप सिंह, राकेश नंदन, अमित शर्मा, पंकज पठानिया, सुभाष शर्मा और श्रीकांत अकेला सहित समस्त पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

ये भी पढ़ें:  4 एचएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी, एसडीएम शिलाई को कफोटा एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More