HomeAccidentददाहू में करंट लगने से 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत,...

ददाहू में करंट लगने से 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत, सोशल मीडिया पर मिल रही थी जन्मदिन की बधाइयां

श्री रेणुकाजी: ददाहू कस्बे के अपर बाजार में वीरवार को करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया का रहा है कि वीरवार को ही युवक का जन्मदिन भी था। सुबह जहां युवक को सोशल मीडिया पर उसकी लंबी उम्र की बधाइयां दी जा रही थी, उसी दिन उसके साथ ये हादसा हो गया।

मृतक की पहचान श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के उंगर कांडो के रहने वाले करण शर्मा (24) के तौर पर हुई है। करण ददाहू में किराये के मकान में रह रहा था। युवक के अचानक निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  103 की उम्र में भी जज्बा जवान, किन्नौर के किसान भगत राम सरयान ने दो सरकारी स्कूल गोद लेकर लिखी मिसाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह जिम से लौटने के बाद करण नहाने के लिए बाथरूम में गया था, जहां पानी गर्म करने की रोड़ की चपेट में आकर उसकी करंट लगने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, वह कमरे में अकेला था। युवक का बड़ा भाई दोपहर बाद जब कमरे में आया तो अपने भाई को इस हालत में देख उसके होश उड गए।

उसने अपने छोटे भाई को बाथरूम में ही अचेत अवस्था में पाया। पानी की रोड़ उसकी बाजू पर पडी हुई थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें:  यमुना नदी की लहरों में समाए युवकों की तलाश का दुखद अंत, सगे भाइयों के शवों का आज होगा अंतिम संस्कार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज नाहन भेजा है। डीएसपी मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More