HomeHimachalSirmaurपहलगाम आंतकी हमले के विरोध में राजगढ़ बाजार रहा बंद, गुनहगारों के...

पहलगाम आंतकी हमले के विरोध में राजगढ़ बाजार रहा बंद, गुनहगारों के खिलाफ मांगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई

इस दौरान दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर की सभी दुकानें 11 बजे तक बंद रही।

राजगढ़ : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को राजगढ़ बंद रखा गया। इस दौरान दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर की सभी दुकानें 11 बजे तक बंद रही।

इस आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद समाजसेवी विकल्प ठाकुर, पूर्व सैनिक अरुण शर्मा, कांग्रेसी नेता राजेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम खेड़ा और वेद प्रकाश ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने इस आतंकी हमले की भर्त्सना की और मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सरकार से इसके लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:  8.33 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का ये शख्स गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

वक्ताओं ने जातिगत व राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होने की बात कही। इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले फेरीवालों पर नजर रखने और उनसे दूरी बनाने की भी बात कही।

वक्ताओं ने सभी हिंदुओं को एकजुट होने और जो भी कार्रवाई सरकार व सेना इस हमले के गुनहगारों पर करेगी, उसके साथ दलगत राजनीति से ऊपर उठकर खड़े होने का भी आह्वान किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More