HomeHimachalShimlaजतोग में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, खेल के जरिए नशे के खिलाफ...

जतोग में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, खेल के जरिए नशे के खिलाफ जंग में उतरे इन जिलों के युवा

नई उम्मीद यंग जनरेशन वेलफेयर सोसायटी जतोग की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

शिमला : नई उम्मीद यंग जनरेशन वेलफेयर सोसायटी जतोग की ओर से शनिवार को दो‌ दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के युवाओं की टीमों ने हिस्सा लिया।

नशा छोड़ो खेल खेलो थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता के सीजन 2 का फाइनल रविवार को होगा। शनिवार को पहले दिन कई टीमों के बीच मुकाबले खेले गए।

नई उम्मीद यंग जनरेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राजीव कुमार पाहवा और डीजे शिवा ने बताया कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। लिहाजा, युवाओं को नशा छोड़कर खेलों में हिस्सा लेने का संदेश दिया जा रहा है। सोसायटी का मकसद है कि युवा खेलों में हिस्सा लें। ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।

ये भी पढ़ें:  शिमला क्लब से इंदिरा गांधी खेल परिसर सड़क पर 1 मार्च तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम और ट्रॉफी भेंट की जाएगी। जबकि दूसरे पुरस्कार के तौर पर 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इस दौरान टीम मेंबर नीतीश, अनुराग पाहवा, अमित, दक्ष, डा. वालिया, प्रियंका, बबीता, राहुल, नीरज, नितिश मलिक और सभी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More