HomeHimachalSirmaurमिड-डे मील वर्करों ने जो कुछ हासिल किया, वह संघर्षों की बदौलत...

मिड-डे मील वर्करों ने जो कुछ हासिल किया, वह संघर्षों की बदौलत मिला : यूनियन

सम्मेलन में मिड-डे मील के मुद्दों पर चर्चा करने के बाद 10 ब्लाकों से आए कार्यकर्त्ताओं ने 30 सदस्यों की कमेटी का चयन किया।

नाहन : मिड-डे मील वर्करज यूनियन संबंधित सीटू का जिला सम्मेलन ददाहू में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने किया, जबकि मिड-डे मील वर्करज यूनियन की राज्य महासचिव हिम्मी देवी और वीना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मिड-डे मील वर्करज पर निरंतर हमले कर रही है। यूनियन पूरे देश और प्रदेश में निरंतर इस योजना को बचाने के लिए संघर्ष और आंदोलन विकसित कर रही है।

यूनियन न्यायालयों से लेकर और सड़कों पर लगातार मिड-डे मील वर्करज के अधिकारों को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। सम्मेलन में केंद्रीय बजट 2025-26 पर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार पर बरसे कपूर, बोले- अगले 20 साल सत्ता में नहीं आने वाली कांग्रेस की सरकार

यूनियन की राज्य महासचिव हिम्मी देवी ने कहा कि बजट में मिड-डे मील के लिए एक भी रुपये की वृद्धि न करना मोदी सरकार का महिला और मजदूर विरोधी नजरिया दिखाता है।

इसके अलावा चर्चा हुई कि सरकार माननीय न्यायालय के आदेशानुसार मिड-डे मील वर्करज को 12 महीने का वेतन तक नहीं दे रही है। हिम्मी ने आरोप लगाया कि सरकारें चाहे कोई भी रही हो, इससे पहले भी कई बार प्रदेश में मिड-डे मील वर्करों ने जो हासिल किया है, वह सिर्फ संघर्षों से ही प्राप्त किया है।

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारें आती हैं और जाती हैं, लेकिन मिड-डे मील को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और आंदोलनों का सहारा ही लेना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:  मटर के दामों में उछाल से किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, जानें मंडियों में कितने मिल रहे फसल के रेट

विनीत बने अध्यक्ष
सम्मेलन में मिड-डे मील के मुद्दों पर चर्चा करने के बाद 10 ब्लाकों से आए कार्यकर्त्ताओं ने 30 सदस्यों की कमेटी का चयन किया।

इसमें विनीत को अध्यक्ष, संदीप को महासचिव, निर्मला को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र श्याम दूत, नसीम मोहम्मद, सुदेश को उपाध्यक्ष और प्रोमिला, किरण, फतेह सिंह को सहसचिव चुना गया। इसके अलावा उषा, ओम प्रकाश, अनिता धीमान, रिंकी सत्या, अजय, किरण, राजेंद्र, इंदिरा, अमरनाथ, बाला राम, रमेश, उदय सिंह, दिनेश आदि कमेटी के सदस्य चुने गए।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिला के सभी ब्लॉक हड़ताल पर रहेंगे और हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय नाहन पर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  हाटी सौंठ को मिला पीपीवीएफआरए रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, गिरिपार के किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More