HomeHimachalSolanहिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सभी वर्ग करें सहयोग :...

हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सभी वर्ग करें सहयोग : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना शुरू की है। राज्य सरकार ई-टैक्सी खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है और ये ई-टैक्सियां सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डों व अन्य संस्थाओं में लगाई गई हैं।

सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांधी ग्राम में अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ‘नेशनल ट्रक एंड बस मीट’ में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना शुरू की है। राज्य सरकार ई-टैक्सी खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है और ये ई-टैक्सियां सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डों व अन्य संस्थाओं में लगाई गई हैं।

राज्य सरकार ने ई-टैक्सी योजना के तहत अब तक 50 ई-टैक्सियां सरकारी विभागों में अटैच की हैं और 10 मई से पहले 50 और ई-टैक्सी स्वीकृत की जाएंगीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वयं ई-वाहन का इस्तेमाल करता हूं। इस वर्ष सरकार ने 3000 पेट्रोल और डीजल वाहनों को ई-व्हीकल से बदलने का लक्ष्य रखा है।’’

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों में लंबी कतारें, 11 बजे तक 43.56% मतदान, सिरमौर सबसे आगे

पर्यटकों सहित प्रदेश के लोगों को क्लीन और ग्रीन ट्रांसपोर्ट प्रदान करने के लिए सरकार चरणबद्ध तरीके से डीजल बसों को ई-बसों में बदल रही है। एचआरटीसी ने 412 करोड़ रुपये की लागत से 297 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर जारी किए हैं तथा 124 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जा रहे हैं।

इन ई-बसों की खरीद के अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2025-26 में 500 और ई-बसें खरीदी जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छह ग्रीन कॉरिडोर स्थापित किए गए हैं और इन कॉरिडोर में सरकार 41 अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के लाल का विदेशी धरती पर कमाल : वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स-2025 में जीता हैमर थ्रो में सिल्वर मेडल

वर्तमान सरकार ने ई-कमर्शियल व्हीकल की पंजीकरण पर रोड टैक्स में शत-प्रतिशत और स्पैशल रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित सभी पेट्रोल व डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा को केवल ई-ऑटो रिक्शा से बदला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार निजी क्षेत्र को 1,000 बस मार्गों के लिए नए परमिट प्रदान करने जा रही है। इन मार्गों पर बसों या टेम्पो ट्रैवलर्स की खरीद के लिए सरकार ई-वाहनों पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है।

ये भी पढ़ें:  प्रदेश के 12 आयुर्वेदिक अस्पतालों में शुरू होंगे पंचकर्मा तकनीशियन पाठयक्रम, 252 छात्रों को मिलेगा प्रवेश

प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देते हुए यह सुनिश्चित कर रही है कि आगामी वर्षों में सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र को पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक किया जाए। राज्य में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहले चरण में जिला हमीरपुर के सभी सरकारी कार्यालयों में ई-व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ग्रीन इंडस्ट्री को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने सभी वर्गों से भी प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सहयोग का आह्वान किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More