HomeHimachalSolan@Solan: सोलनाइट स्नूकर अकादमी में दूसरे दिन हुए 9 मैच, अथर्व पुरी...

@Solan: सोलनाइट स्नूकर अकादमी में दूसरे दिन हुए 9 मैच, अथर्व पुरी और मोहित सहित इन्होंने भी जीते मैच

टूर्नामेंट के प्रति युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे प्रतियोगिता बेहद रोमांचक हो गई है। टूर्नामेंट की क्लोज़िंग सेरेमनी सोमवार को आयोजित होगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

सोलन : सर्कुलर रोड़ स्थित सोलनाइट स्नूकर अकादमी में शनिवार को अमेच्योर स्नूकर टूर्नामेंट में 9 मैच खेले गए। आयोजक करण शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का पहला मैच अथर्व पुरी व ओपी के बीच खेला गया, जिसमें अथर्व ने बाजी मारी।

दूसरा मैच मोहित और डॉ. बृजेश के बीच हुआ, जिसमें मोहित विजेता रहे। तीसरा मैच जिम्मी और यजत ठाकुर के बीच हुआ। इस मैच में यजत ने मैच जीत अगले चरण में जगह बनाई।

इसके बाद का मैच बीएस नेगी और विनय के बीच खेला गया, जिसमें बीएस नेगी विजेता रहे। शाम को दिवेश और विक्की नेगी के बीच मैच खेला गया, जिसमें विक्की नेगी ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें:  कसौली में कराटे के मंच पर नन्हे चैंपियंस ने दिखाई गजब की फुर्ती, ग्रेडिंग परीक्षा में हासिल की येलो, ऑरेंज और बेंगनी बेल्ट

मोहित साहनी और तनुज मल्होत्रा के मध्य खेले गए मैच में तनुज ने बाजी मारी। इसके बाद तनुज और मोहित का मैच हुआ, जिसमें तनुज ने अगले चरण में जगह बनाई।

जतिन साहनी का मैच मनीष मेहता के साथ हुआ। तीन फ्रेम तक चले इस रोचक मुकाबले में मनीष ने जीत दर्ज की। आयोजक करन शर्मा ने बताया कि सभी मुकाबले बेस्ट ऑफ-3 फ्रेम फॉर्मेट में खेले जा रहे हैं।

केवल गैर-प्रोफेशनल खिलाड़ियों को ही इसमें भाग लेने की अनुमति दी गई है। प्रतियोगिता के विजेता को 10,000 रुपये और उपविजेता को 4,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पत्नी की बीमारी और बैंक लोन के तनाव में आकर उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

शर्मा ने कहा कि सनूकर एक रॉयल गेम है। इसलिए इस टूर्नामेंट को बेहद सुनियोजित ढंग से बेहतरीन एनवायरनमेंट के साथ करवाया जा रहा है। नेशनल चैंपियनशिप में इस्तेमाल होने वाले प्रीमियम इंग्लिश टेबल की तर्ज पर यहां टेबल लगाए हैं, जिस पर मैच खेले जा रहे हैं।

टूर्नामेंट के प्रति युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे प्रतियोगिता बेहद रोमांचक हो गई है। टूर्नामेंट की क्लोज़िंग सेरेमनी सोमवार को आयोजित होगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शर्मा ने कहा की सभी मैच फेयर-प्ले और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ खेले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली ब्लास्ट के बाद बद्दी पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, रातभर गश्त पर उतरी टीमें
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More