HomeHimachalSolan2.23 लाख नशीली गोलियों के सौदागरों से पुलिस उगलाएगी राज, कोर्ट से...

2.23 लाख नशीली गोलियों के सौदागरों से पुलिस उगलाएगी राज, कोर्ट से मिला 5 दिन का रिमांड

बद्दी में सालासर कॉम्प्लेक्स पर बद्दी पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामदगी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

बीबीएन : बद्दी में सालासर कॉम्प्लेक्स पर बद्दी पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामदगी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और अल्प्राजोलम सहित भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गई थीं। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  22 मार्च को हमीरपुर में 5 केंद्रों पर होगी CBSE काडर के शिक्षकों की परीक्षा

ये आरोपी भी रिमांड पर भेजा
पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए पवन कुमार उर्फ बिल्ला निवासी गांव बासोवाल सुल्तानी, डाकघर ब्रुणा, तहसील पंजेरा, जिला सोलन को कशमीरपुर से जोगो सड़क पर चिट्टा बेचने की फिराक में काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 101 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद किया गया।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  गर्ल्स स्कूल हमीरपुर में शगुन मिस फेयरवेल, अप्शिता को मिस इंटैलिजेंट के खिताब से नवाजा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More