HomeHimachalदेवभूमि हिमाचल में जिला सिरमौर से प्रवेश करेगी दिव्य रथ यात्रा

देवभूमि हिमाचल में जिला सिरमौर से प्रवेश करेगी दिव्य रथ यात्रा

यह यात्रा श्री सत्य साई सेवा संगठन की ओर से पूरे भारत में आयोजित की जा रही है। पांच दिव्य रथ प्रशांति निलयम (पुट्टपर्ती, आंध्र प्रदेश) से 24 अप्रैल 2025 को पांच दिशाओं में चलाए गए हैं। उत्तरी भारत में आने वाला रथ सबसे पहले प्रदेश में जिला सिरमौर से प्रवेश करेगा।

नाहन : श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी जयंती के उपलक्ष में निकाली जा रही श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी-एक दिव्य रथ यात्रा उत्तरी भारत में सबसे पहले देवभूमि हिमाचल प्रदेश में पहुंचेगी। ये रथ यात्रा 1 मई को जिला सिरमौर से प्रदेश में प्रवेश करेगी।

यह जानकारी श्री सत्य साई सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में देते हुए बताया कि इस यात्रा का प्राथमिक उद्देश्य देश के हर कोने में दिव्य प्रेम और एकता के संदेश को स्पष्ट रूप से पहुंचाना है।

यह यात्रा श्री सत्य साई सेवा संगठन की ओर से पूरे भारत में आयोजित की जा रही है। पांच दिव्य रथ प्रशांति निलयम (पुट्टपर्ती, आंध्र प्रदेश) से 24 अप्रैल 2025 को पांच दिशाओं में चलाए गए हैं। उत्तरी भारत में आने वाला रथ सबसे पहले प्रदेश में जिला सिरमौर से प्रवेश करेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल में यह रथ तीन चरणों में अपनी उपस्थिति देगा।

ये भी पढ़ें:  युवा नेता मनीष गतलोगी को NSUI जिला सिरमौर सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की कमान

27 सितंबर 2026 का दिन इस यात्रा का यादगार पलों का गवाह होगा, जब 100 से अधिक स्थानीय देवताओं की उपस्थिति में मंडी में यह रथ यात्रा आध्यात्मिकता का एक नया अध्याय रचेगी।

प्रो. अमर ने बताया कि श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी की यह पहल जाति, रंग, पंथ, धर्म या सामाजिक-आर्थिक स्थिति के भेदभाव से मुक्त हर व्यक्ति को भगवान के प्रेम की अमृतधारा से प्रेरित करने के लिए है।

उन्होंने बताया कि रथ यात्रा में वेद मंत्रोच्चारण, भजन, बाल विकास कार्यक्रम जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। श्री सत्य साई प्रदर्शनी, सांस्कृतिक उत्सव, मुफ्त चिकित्सा सेवाएं, आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी जैसी गतिविधियां भी इस दिव्य यात्रा का हिस्सा होंगी।

ये भी पढ़ें:  19 मार्च से सजेगा श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला, डीसी ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More