HomeAastha27 साल बाद देवशिला पर स्थापित भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा को...

27 साल बाद देवशिला पर स्थापित भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा को मिला शेड, यहां से फूंका था दुष्टों के विरुद्ध युद्ध का बिगुल

1978 में यहां भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पुरानी होने के कारण 1998 में यहां नई प्रतिमा का निर्माण किया गया। तब से लेकर आज तक यहां प्रतिमा पर शेड नहीं था, लेकिन अब भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव से पहले यह कमी पूरी कर दी गई है।

श्री रेणुकाजी : भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव से ठीक पहले पवित्र देवशिला पर स्थापित भगवान श्री परशुराम की आदमकद प्रतिमा को शेड मिल गया। ग्राम पंचायत खाला क्यार और श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में यहां एक सुंदर शेड का निर्माण किया गया है। पिछले लगभग 27 साल से प्रतिमा बिना शेड के थी।

मंगलवार को श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर यहां हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य याज्ञिक भरत सिंह ठाकुर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड, सदस्य इंद्रप्रकाश गोयल, इंद्र सिंह ठाकुर, रमेश भारद्वाज भंडारी जम्मू कोटी भगवान परशुराम जी मंदिर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालाअंब में 35.70 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा ये तस्कर, ₹85 हजार नकदी भी बरामद

पवित्र देवशिला के बारे में लोगों में मान्यता है कि भगवान श्री परशुराम जी ने सहस्त्रबाहु से युद्ध से पूर्व इसी पवित्र स्थान पर खड़े होकर अपनी सेना को संबोधित किया था और दुष्टों के विरुद्ध युद्ध का बिगुल बजाया था।

गौरतलब है कि 1978 में यहां भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पुरानी होने के कारण 1998 में यहां नई प्रतिमा का निर्माण किया गया। तब से लेकर आज तक यहां प्रतिमा पर शेड नहीं था, लेकिन अब भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव से पहले यह कमी पूरी कर दी गई है।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड और खाला क्यार पंचायत का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  एक्सपोजर विजिट : दिव्यांग निहारेंगे दिल्ली, पार्लियामेंट सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का करेंगे भ्रमण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More